Latest Updates
recent

कंप्यूटर को रिस्टोर कैसे करते है [ how to restore system in windows 7]



myhindicomputer




यदि आपको अपने कंप्यूटर के साथ समस्याएं पेश आ रही है तो , आप System Restore का उपयोग कर कंप्यूटर को उस समय में ले जा सकते है जब समस्याएं शुरू नहीं हुई थी। कहने का मतलब है समस्या आने से पहले।
कंप्यूटर को रिस्टोर के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को अपनाये।
Start पर क्लिक कर स्टार्ट मेनू खोले। All Program पर क्लिक करे। Accessories पर क्लिक करे। System Tools पर क्लिक करे। System Restore पर क्लिक करे।
अब आपके सामने सिस्टम रिस्टोर विज़ार्ड खुल जायेगा। जारी रखने के लिए Next पर क्लिक करे। इस विज़ार्ड में आपको रिस्टोर पॉइंट के ऑप्शन नज़र आएगा जो डेट टाइम के साथ दिखाई देंगे। अब आप उस डेट को सलेक्ट करे जब आपका कंप्यूटर ठीक काम कर रहा था। अब Next पर क्लिक करे। अपने कंप्यूटर को रिस्टोर करने के लिए Finish पर क्लिक करे। कंप्यूटर आपसे कंफर्म करेगा की आप वाकई सिस्टम को रिस्टोर करना चाहते है। अब आपका कंप्यूटर रीस्टार्ट हो जायेगा और restoring प्रक्रिया शुरूकर देगा। कुछ देर के बाद आपका सिस्टम पहले जैसा हो जायेगा।
Graphic Editor

Graphic Editor

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.