Latest Updates
recent

जानिए कैसे हर कोई बना सकता है GIF इमेज, बस ये TIPS कीजिए फॉलो

#myhindicomputer 

आज कल सोशल मीडिया पर GIF फाइल/तस्वीरों-वीडियो का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। यूजर्स इस तरह की फाइल का इस्तेमाल अपने बात कहने के लिए करते हैं। GIF की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 'टम्बलर' पर एक दिन में 2.3 करोड़ GIF इमेज साझा की जाती हैं। GIF इमेज ऐसी इमेज फाइल होती है, जिसमें कोई भी 'सब्जेक्ट' एक ही प्रक्रिया को बार-बार दोहराते नजर आता है। GIF को फेसबुक और ट्विटर जैसी साइटों पर पोस्ट किया जा सकता है। व्हाट्सएप भी जल्द ही GIF पोस्ट करने की सुविधा देने वाला है। GIF के बढ़ते ट्रेंड और क्रेज को देखते हुए हम आपको बता रहे हैं कुछ एप और वेबसाइट के बारे में जिनके जरिये आप आसानी से फोटो और वीडियो से GIF तस्वीरें बना सकते हैं...
इस वेबसाइट पर तस्वीरों और वीडियो से न सिर्फ GIF इमेज बनाई जा सकती है बल्कि इस GIAF में संगीत भी जोड़ा जा सकता है। इस वेबसाइट पर एनिमेडेट वीडियो भी तैयार किए जा सकते हैं। इस साइट के लिए imgflip.com/images-to-gif पर जा सकते हैं। इसके बाद साइट पर वीडियो और तस्वीर से GIF बनाने के दो अलग विकल्प दिखेंगे। अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से कोई भी विकल्प चुना जा सकता है। अगर तस्वीरों से GIF बनाने का विकल्प इस्तेमाल कर रहे हैं तो यूजर खुद यह तय कर सकते हैं कितनी गति के साथ तस्वीरें का फ्रेम GIF में बदलने लगें। GIF में तस्वीरें किस गति से बदलें, इसके लिए वेबसाइट में ऊपर दिए गए 'डिले' के विकल्प पर जाकर समय तय कर सकते हैं। इस साइट पर GIF को क्रॉप करने का विकल्प भी मौजूद है।
फ्रेम बदलने की स्पीड को करें एडजस्ट
ऑनलाइन साइट 'gifcreator' पर आसानी से GIAF बनाया जा सकता है। इस साइट पर तस्वीरों के फ्रेम बदलने की स्पीड को बहुत सरलता से सेट किया जा सकता है। GIAF में तस्वीरों के फ्रेम बदलने की गति कितनी तेज हो, इसके लिए एक आसान विकल्प दिया गया है। इस विकल्प पर माउस को आगे या पीछे ले जाकर GIF के फ्रेम की गति में बदलाव किया जा सकता है। इस साइट पर दो सौ फ्रेम के जरिए GIF इमेज तैयार की जा सकती है। इस साइट का इस्तेमाल करने के लिए gifcreator.me पर जा सकते हैं।
फोन पर ऐसे बनाएं GIF
स्मार्टफोन एप के जरिए न सिर्फ पहले से सेव वीडियो और तस्वीरों से GIF इमेज बनाई जा सकता है बल्कि लाइव वीडियो से GIF बनाया जा सकता है। गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद Gif Maker ऐसा ही एक एप है। इस एप को मुफ्त में फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद एप खोलने पर तीन विकल्प आएंगे। इनमें सबसे ऊपर दिए गए 'SHOOTING GIF' के विकल्प पर जाकर लाइव GIF तैयार की जा सकती है। यानी फोन के सामने जो नजारा दिखेगा उसे उसी समय GIF में बदला जा सकता है। इस एप को गूगल प्लेस्टोर पर 3.8 रेटिंग मिली है।
Graphic Editor

Graphic Editor

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.